कान्स। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय लगातार अपने स्टनिंग और ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट रही हैं। फेस्टिवल से उनका दूसरा लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार मौनी ने ब्लू कलर का बेहद खूबसूरत बैकलेस गाउन पहना, जिसकी फिटेड सिल्हूट उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रही है। इस आउटफिट के साथ जुड़ा लंबा फ्लोई ट्रेल उनके लुक को एक रॉयल टच दे रहा है। डिजाइनर पूजा शाह द्वारा तैयार की गई इस खास ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में करीब 300 घंटे की कड़ी मेहनत लगी है। अपने इस रॉयल लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने न्यूड-पिंक लिप शेड के साथ मिनिमल ड्यूई मेकअप और बालों को सॉफ्ट वेवी लुक में खुला रखा है, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस साफ नजर आ रहा है।
रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेरने के साथ ही मौनी ने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि, कान्स में उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर और टीज़र भी लॉन्च हो चुका है, जिसकी झलक वह जल्द ही शेयर करेंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘विश्वंभरा’ और ‘द वाइव्स’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाइयों को छू रहीं मौनी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं; शादी के चार साल बाद हाल ही में उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने (सेपरेशन) की खबर को कंफर्म किया है। तमाम उतार-चढ़ाव के बीच कान्स के मंच पर उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
