कान्स 2026: डायना पेंटी का ‘फायरी रेड’ अवतार, थाई-हाई स्लिट गाउन में ढाया ऐसा कहर कि टिकी रह गईं सबकी नजरें

Follow Us

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस डायना पेंटी इन दिनों प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने एक से बढ़कर एक लुक्स से हर तरफ तहलका मचा रही हैं। इंडियन पवेलियन में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड साड़ी में देसी ग्रेस बिखेरने के बाद, डायना ने अपने दूसरे अपीयरेंस के लिए पूरी तरह से अपना अंदाज बदल लिया। इस बार वह रेड कार्पेट पर एक बेहद बोल्ड, स्कल्पचरल और ड्रामैटिक लाल रंग के आउटफिट में उतरीं, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

इस साल कान्स की ऑफिशियल स्पॉन्सर ‘BMW’ को रिप्रेजेंट कर रही डायना पेंटी ने रेड कार्पेट के लिए नामी डिजाइनर अमित अग्रवाल का कस्टम-मेड कॉउचर क्रिएशन चुना था। अमित अग्रवाल को पारंपरिक भारतीय कारीगरी को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन्स के साथ मिक्स करने के लिए जाना जाता है। डायना के इस शानदार वन-शोल्डर गाउन में गहरे लाल, स्कार्लेट और काले रंग के रिच शेड्स में ‘इंजीनियर्ड इकत वीव’ का इस्तेमाल किया गया था। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसकी लिक्विड जैसी चमक थी, जो लाइट पड़ते ही एक बेहतरीन मेटैलिक इल्यूजन पैदा कर रही थी।

डिजाइनर की सिग्नेचर स्कल्पचरल कलाकारी पूरे गाउन में साफ दिखाई दे रही थी, जिसमें बोल्ड 3D डिटेलिंग और ड्रामैटिक प्लीट्स शामिल थे। गाउन के बोल्ड थाई-हाई स्लिट ने उनके इस आर्किटेक्चरल लुक में मॉडर्न ग्लैमर का तड़का लगाया। अपने इस किलर लुक को पूरा करने के लिए डायना ने स्मोकी आइज और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप का सहारा लिया। एक्सेसरीज को मिनिमल रखते हुए उन्होंने गले में एक डीप बरगंडी चोकर नेकलेस पहना, जो उनके इस फायरी रेड पैलेट को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। उनका यह फ्रेंच-चिक-इंस्पायर्ड लुक इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।