रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने और कौशल विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

