रायपुर। राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है। पोस्ट में वाधवानी ने लिखा है कि रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ दरअसल, 22 फरवरी को नाईट डीजे पार्टी में सनी लियोनी के आने पर विरोध शुरू हो गया है। पूर्व पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी रायपुर आ रही है, नवा रायपुर में नाईट DJ पार्टी नंगी में डांस करेगी। इससे जुड़े वीडियो वायरल हो रहा है, एक्ट्रेस सनी लियोनी आयोजन के बारे में जानकारी दे रही है। इस बीच एक्ट्रेस सनी लियोनी के आयोजन को लेकर सवाल खड़े होने लगे है, क्योंकि बीते दिनों गांव-देहातों में बार-बालाओं ने अश्लील डांस किया था, जिसे लेकर जिला स्तर पर प्रशासन पर दाग लगे थे, ऐसे आयोजनों को अनुमति देने वाले अफसर पर कार्रवाई भी की गई, वहीं सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस के आयोजन को लेकर हंगामा हुआ था।
