सादगी की मिसाल: डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, पीएम मोदी की ‘ईंधन संरक्षण’ अपील पर लिया बड़ा फैसला

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रहित में एक अनुकरणीय पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर संसाधनों और ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर, डॉ. रमन ने अपने प्रोटोकॉल काफिले से 4 वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘परिवार का मुखिया’ बताते हुए कहा कि उनके संदेश का पालन करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने और सादगीपूर्ण जीवनशैली के जरिए राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की है। उनके इस फैसले की राजनीतिक गलियारों में जमकर सराहना हो रही है।