आप का छोटा सा प्रयास किसी के चेहरे की मुस्कान बनता हैं- आकाश तिवारी

Follow Us

रायपुर । राजधानी में आयोजित पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने लालपुर से रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा स्थित प्रतियोगिता स्थल पहुंचे । खिलाड़ी अस्थि बाधित खिलाड़ी भूपेश यादव पहुंचे और खूब मेहनत से खेले ओर गोल्ड मेडल गोला फेक ओर तवा फेंक में 2 मेडल गोल्ड के जीते पुरस्कार मिलने के बाद मंच पर बैठे ।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से परिजन के साथ पहुंचे । खिलाड़ी भूपेश यादव ने कहा कि मुझे एक ट्राय सायकल आप दिलवा देंगे तो मेरे लिए बहुत बड़ा योगदान हो जाएगा । इस पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने तुरंत अपनी सहर्ष सहमति प्रदान की ओर कहा कि 2 से 3 दिन के अंदर तुम मेरे नगर निगम रायपुर स्थिर कार्यालय आना जब तक मैं तुम्हारी मांग की व्यवस्था करता हूं और आज अपने परिवार के साथ पहुंचे खिलाड़ी भूपेश यादव ने जब अपनी मांग पूरी होते देखा तो खुश हो गया ओर कहा कि आप का हृदय से आभार उनके परिजन के साथ डीकेश टंडन भी उपस्थित थे ।