रायपुर। आज सोमवार यानि 2 फ़रवरी को थाना तेलीबांधा द्वारा सुनसान और आऊटर क्षेत्रो की अकस्मात चेकिंग की गई। जहां चेकिंग के दौरान जल विहार कॉलोनी के आउटर साइड में आरोपी डी गणेश राव अपनी कमर में चाकू रखा हुआ मिला। जिसके विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध कर उसे मान. न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया। आपको बता दें की आरोपी डी गणेश राव पिता डी निरंजन राव उम्र 18 साल निवासी जलविहार कॉलोनी थाना तेलीबांधा का है।
पुलिस द्वारा की गई अकस्मात चेकिंग, 18 साल का आरोपी हुआ गिरफ्तार
Follow Us
