जिले में बड़ा फेरबदल: 12 ASI के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 12 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) का तबादला किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, संजय यादव को सलका चौकी प्रभारी से थाना झिलमिली भेजा गया है, जबकि गुड्डू कुमार को विश्रामपुर से सलका चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष सिंह को करंजी से खेड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं विशाल मिश्रा को विश्रामपुर से करंजी चौकी में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, कृष्ण कुमार सिंह को खेड़ी से रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि अशोक साहू को रक्षित केंद्र से विश्रामपुर थाना में तैनाती दी गई है। विवेकानंद सिंह को भटगांव, हरिशंकर तिवारी को प्रतापपुर से विश्रामपुर और नंदलाल को भटगांव से विश्रामपुर स्थानांतरित किया गया है। अन्य तबादलों में सिप्रियन टोप्पो को प्रेमनगर, विनोद कुमार को चंदौरा और मानिक चंद को भटगांव भेजा गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।