टेलीकॉम शेयर में बड़ा मौका: 22% तक उछाल की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दी ‘खरीद’ रेटिंग

Follow Us

नई दिल्ली। आज टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Indus Towers के शेयर को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने सकारात्मक रुख अपनाया है। फर्म ने कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ की सलाह दी है और प्रति शेयर 490 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 22% ज्यादा है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार उसका टावर रेंटल बिजनेस है। Vodafone Idea की वित्तीय स्थिति में सुधार और नेटवर्क विस्तार की योजनाएं Indus Towers के लिए बड़ा अवसर बन सकती हैं। Vi कंपनी के प्रमुख क्लाइंट्स में शामिल है, और उसके मजबूत होने से टावर उपयोग (tenancy) बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Indus Towers का मौजूदा वैल्यूएशन वैश्विक कंपनियों जैसे अमेरिका टावर और घरेलू दिग्गज भारती ऐयरटेल के मुकाबले कम है। जैसे-जैसे कंपनी के ऑपरेशंस स्थिर होंगे, यह गैप कम हो सकता है, जिससे शेयर में तेजी की संभावना बढ़ेगी। 5G टेक्नोलॉजी और बढ़ती डेटा खपत भी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। टेलीकॉम ऑपरेटरों को नेटवर्क मजबूत करने के लिए अधिक टावर और उपकरण लगाने होंगे, जिससे Indus Towers के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, Vi से बकाया भुगतान मिलने के बाद कंपनी की कैश स्थिति बेहतर हुई है। अनुमान है कि, FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी डिविडेंड फिर से शुरू कर सकती है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।