सूने मकान में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश – 3 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रार्थी विजय कुमार तिवारी, निवासी टीचर्स कॉलोनी द्वारा थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, दिनांक 19.01.2026 को उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी सहित कुल 1,84,000/- की चोरी की गई। इस पर अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम द्वारा CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। और आधार पर विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा एवं दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोटू को कोटा कॉलोनी, रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी का माल नागपुर के ज्वेलर राकेश डुमरे को बेचना स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात नागपुर (महाराष्ट्र) में दबिश देकर उक्त ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:
नकदी ₹22,500/- (विक्की वर्मा से)
नकदी ₹24,500/- (दुर्गेश निर्मलकर से)
सोने के जेवरात – ₹60,000/-
चांदी के जेवरात – ₹30,000/-
आर्टिफिशियल जेवर – ₹5,000/- (राकेश डुमरे से)
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – MH49 BN 6332
ताला तोड़ने के औजार – छैनी एवं सब्बल

गिरफ्तार आरोपियों का नाम:
1. विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा
पित- राज कुमार वर्मा, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – नागपुर (महाराष्ट्र)
2. दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोटू
पिता – खोम लाल निर्मलकर, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – नागपुर (महाराष्ट्र)
3. राकेश डुमरे (ज्वेलर)
पिता – कृष्ण राव, उम्र – 40 वर्ष, निवासी – नागपुर (महाराष्ट्र)
तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ जारी है।