मुंबई। श्वेता तिवारी का नाम लेते ही सबसे पहले ध्यान उनके लुक्स पर जाता है। कभी वह देसी लुक्स में नजर आती हैं, तो कभी वेस्टन आउटफिट्स में ग्लैमर का तड़का लगा जाती हैं। लेकिन, लेटेस्ट तस्वीरों में हसीना का स्टाइल जींस-टॉप में ही गजब का लगा। जिसे उन्होंने बड़े ही सादे तरीके से स्टाइल किया और अपनी अदाओं का जलवा बिखेर गईं। ऐसे में उनकी तस्वीरें देख लोग कह रहे हैं कि उनकी उम्र घट क्यों रही है, वह जब देखो सेम ही क्यों दिखती हैं? दरअसल, श्वेता अपने बेटे के साथ इन दिनों वियतनाम में छुट्टियां मना रही हैं, जहां वह क्रूज पर गईं और गुफाओं के बीच जा पहुंचीं। जिसके लिए उन्होंने कंफी और स्टाइलिश लुक चुना, जिसने लोगों को इंप्रेस कर दिया, तो दूसरी ओर उनकी बेटी पलक तिवारी भी एयरपोर्ट पर जींस में स्पॉट हुईं। लेकिन, मां का अंदाज उनके लुक को भी टक्कर दे गया, जिन्हें लोग 20 साल की बताकर उनकी खूब तारीफ कर रहे।
![]()
वहीं यहां श्वेता का लुक स्टाइलिश और ट्रेवलिंग के लिए परफेक्ट वाइब्स दे रहा है। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का फ्रंट टाई डिटेल टॉप पहना और उसे वाइट इनर के साथ पेयर कर लिया। कॉटन का यह टॉप जारा ब्रांड का है, जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 2550 रुपये दी गई है। इस पर वाइट थ्रेड से एम्ब्रॉयडरी की गई, जो इसे और इंटरस्टिंग बना रही है। वहीं, वी नेक और फ्लटरिंग स्लीव्स के साथ बॉर्डर को दिया जिगजैग पैटर्न इसमें क्यूटनेस का एलिमेंट ला रहा है। आपको बता दें की श्वेता के टॉप में एम्ब्रॉयडरी पैटर्न स्टाइलिश टच लेकर आ रहा है, जिसे उन्होंने हाई-वेस्ट लूज फिटेड ब्लू जींस के साथ पेयर किया, जो कंफी और ट्रेंडी वाइब्स दे रही है। जींस का वाइड- लेग स्टाइल इन दिनों फैशन ट्रेंड में काफी इन है और बॉडी प्रपोशन को बैलेंस करता है। टॉप और जींस का सेम कलर फैमिली में होना मोनोक्रोम इफेक्ट देता है, जो पूरे लुक को पॉलिश्ड बना गया।
![]()
वहीं अपने कंफी और स्टाइलिश लुक को स्टाइल करने के लिए श्वेता ने कम लेकिन क्लासी एक्सेसरीज पिक की। ब्लैक सनग्लासेस लुक में इंस्टेंट कूल फैक्टर ऐड कर रहे हैं, तो इयररिंग्स और वॉच के साथ मिनिमल जूलरी भी स्टनिंग लगी। जिसे ब्लैक बैग के साथ पेयर करके उन्होंने सिर पर डेनिम हैट लगा ली और लाइट कलर की स्लाइडर्स चप्पल पहनी, जो वेकेशन पर कंफर्ट देती है और ओवर ड्रेसिंग से बचाती है। आखिर में जब बारी लुक को फाइनल टच देने की आई, तो श्वेता के खुले, नेचुरली स्टाइल्ड बाल ओवरऑल लुक को एफर्टलेस बना गए। वहीं, ब्राउन लिप शेड के साथ सटल मेकअप फीचर्स की नेचुरल ब्यूटी को एन्हांस कर रहा है। जहां स्माइल और कॉन्फिडेंस पॉस्चर उनके लुक को एलिवेंट कर गया। वहीं, गुफा के अर्थी टोन में उनका कूल ब्लू आउटफिट कंट्रास्ट क्रिएट करके उन्हें शानदार लुक दे गया। श्वेता का स्टाइलिश लुक सामने आने के बाद से ही फैंस का उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाना जारी है। किसी ने उन्हें क्वीन बताया, तो कोई उनसे शादी करने की बात कह रहा है। यही नहीं किसी ने उन्हें आंटी कहकर 20 साल की बता दिया। वहीं एक ने लिखा, ‘उम्र घट कैसे रही है’, तो दूसरा बोला,’ जब जब देखता हूं तब उतनी की उतनी ही रहती हो, उम्र नहीं बढ़ती क्या तुम्हारी? एक और कमेंट आया, ‘तुम बूढ़ी क्यों नहीं हो रही, बिल्कुल अच्छी वाइन की तरह निखरती जा रही हो?’ इसके अलावा भी लोग तरह- तरह के कमेंट्स करके श्वेता की तारीफ कर रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बातें उनकी उम्र की हो रही हैं। क्योंकि उनका मानना है कि एक्ट्रेस की ब्यूटी उम्र के साथ बढ़ती जा रही है। बेशक पलक अपनी मां श्वेता के साथ वेकेशन पर नहीं गई हैं, लेकिन वह अपनी सीरीज ‘लुक्खे’ के प्रमोशन के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हसीना को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। जहां वह क्रॉप टैंक टॉप के साथ ग्रे शेड वाली जींस पहने दिखीं। उनके वाइट टॉप पर ‘लुक्खे’ लिखा है, तो चंकी नेकपीस, वॉच, स्लिंग बैग और बेज डिटेल वाले वाइट स्नीकर्स का कॉम्बो लुक को कंप्लीट करने के लिए शानदार लगा। हालांकि, चर्चे विदेश में छुट्टा मना रही मम्मी के स्टाइल के ज्यादा हो रहे हैं।![]()
