दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण वोरा ने प्रभारी पायलट से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभारी के आगमन का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

