2 घंटे में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट (ACCU) की मदद से महज 2 घंटे में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार किया है। घटना 29 अप्रैल 2026, लगभग सायं 5:30 बजे, रजबंधा मैदान क्षेत्र में हुई थी। जानकारी के अनुसार, मौदहापारा बस्ती निवासी निजामुद्दीन और तालाब पार क्षेत्र निवासी शहीद (22) के बीच पुराना विवाद था। विवाद के दौरान शहीद ने समीप स्थित तरबूज दुकान से चाकू उठाकर निजामुद्दीन पर हमला किया, जिसमें उसके सीने, पीठ और कलाई पर गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल मेकाहारा अस्पताल, रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद आरोपी शहीद फरार हो गया, लेकिन थाना मौदहापारा पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे शीघ्र हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 77/26, धारा 296, 109 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी: शेख शहीद, पिता शेख वकील, उम्र 19 वर्ष, निवासी रजबंधा मैदान, मौदहापारा, रायपुर।