रिजल्ट से नाखुश छात्रों के लिए मौका: 14 मई तक करें पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना आवेदन

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को राहत देते हुए पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का अवसर दिया है। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने के साथ पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंडल के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर ही पूरी करनी होगी।

निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें और सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। यह प्रक्रिया छात्रों को अपने परिणाम की पारदर्शिता सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करती है।