करोड़ों की मालकिन, इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज करती हैं 290 रुपये, नेहा शर्मा हुईं ट्रोल

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड में लगभग 16 साल का करियर रखने वाली अभिनेत्री नेहा शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हर महीने 290 रुपये चार्ज करना शुरू किया था, जिस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर हैरानी जताई कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद नेहा अपने कंटेंट के लिए चार्ज करती हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतनी प्रॉपर्टी होने के बावजूद इनके पास उसूल नहीं हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “आजकल यह सामान्य बात है, लोग अपना एक्सक्लूसिव कंटेंट कुछ लोगों को ही दिखाते हैं।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “ट्रोलिंग के कारण नेहा शर्मा के सब्सक्राइबर्स बढ़ गए हैं।” नेहा शर्मा बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय फिल्मों जैसे क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना 2, तुम बिन 2 और मुबारकां में नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।