मुंबई। रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। 1 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि सलमान खान भी फिल्म में एक स्पेशल रोल निभाते दिखेंगे। रितेश ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सलमान को फिल्म में शामिल करने का ख्याल भी नहीं किया था, लेकिन सलमान ने खुद कहा, “तुम मेरे बिना ये फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही चाहिए।” इस तरह रितेश ने सलमान को फिल्म में कास्ट किया।
सलमान खान बोले, ‘मेरे बिना ये फिल्म नहीं बन सकती’, रितेश देशमुख ने साझा किया ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग का मजेदार किस्सा
