रायपुर। नगर निगम जोन 7 के कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश और जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीईमार्ग के किनारे अनुपम गार्डन के पास विजयन्त टैंक और पुरानी नेकी की दीवार के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान कचरा एकत्र कर तुरंत उठवाया गया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इसके साथ ही टीम ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाते हुए उन्हें कचरा फैलाने से रोकने और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। नगर निगम ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का त्वरित निदान जोन स्तर पर किया जाए, जिससे शहर में साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले।
रायपुर में पुरानी नेकी की दीवार के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया
