रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे, जहाँ उनका मुख्य कार्यक्रम मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होना है। वहीं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी, जिसमें राज्य के कई अहम विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं माना जा रहा है कि आगामी विशेष सत्र को देखते हुए सरकार इस बैठक में विपक्ष के हमलों का जवाब देने और सदन में उन्हें घेरने की ठोस रणनीति तैयार कर सकती है। दिन भर चलने वाली इन महत्वपूर्ण बैठकों और प्रशासनिक चर्चाओं के बाद, मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे वापस अपने निवास, सिविल लाइन लौटेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक, रणनीतियों पर होगी विशेष चर्चा
