रायपुर ब्रेकिंग: विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, आज शाम विधायक दल की होगी बड़ी बैठक

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज शाम राजधानी के राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। आपको बता दें की नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के तमाम प्रमुख कांग्रेस नेता और विधायक शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा सदन के भीतर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तीखे सवाल करने की तैयारी में है। विपक्ष ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह सदन में महिला सुरक्षा और उनके संवैधानिक हक को लेकर आक्रामक रुख अपनाएगा।

मुख्य बिंदु:
• स्थान: राजीव भवन, रायपुर।
• अध्यक्षता: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत।
• प्रमुख मुद्दा: महिला आरक्षण और महिला अधिकार पर सरकार को घेरना।