राजेंद्र नगर में व्यापारी से 55 हजार की साइबर ठगी, मोबाइल लिंक के जरिए खाते से उड़ाई रकम

Follow Us

रायपुर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया। अज्ञात ठग ने लाइफ इंश्योरेंस प्लान की पेमेंट डेट की झांसा देकर व्यापारी भारत लाल वाधवानी के बैंक खाते से 55 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने व्यापारी को मोबाइल कॉल और मैसेज भेजकर खुद को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और भुगतान के लिए लिंक साझा किया। जैसे ही व्यापारी ने लिंक पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी दर्ज की, उनका बैंक खाता प्रभावित हो गया। पीड़ित ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66-D और बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है।