रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी लखन कुमार पटनायक (37) निवासी भिलाईनगर, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। युवती ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जहां आरोपी ने खुद को रेलवे में जेई बताकर शादी का झांसा दिया। दिसंबर 2025 में आरोपी ने तमनार स्थित घर पर युवती के साथ जबरन संबंध बनाए और बाद में लगातार विवाह का भरोसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब परिवार ने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संपर्क तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: फर्जी रेलवे अफसर गिरफ्तार
