Breaking : भाठागांव में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप

Follow Us

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें प्रेम प्रसंग और धोखे का जिक्र किया गया है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोमल वर्मा के रूप में हुई है, जो रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत था। घटना वाली रात कोमल घर के कमरे में अकेला था।

उसके पिता और छोटा भाई घर की छत पर सो रहे थे, जबकि उसकी मां एक शादी में शामिल होने गई थी। इसी दौरान युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आपको बता दें की पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने देवकी साहू नाम की एक लड़की पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोमल ने नोट में लिखा कि लड़की ने उसे धोखा दिया और उसके अन्य लड़कों के साथ भी संबंध थे। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। अब मृतक के परिजनों ने उस लड़की के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना अंतर्गत ग्राम खपराडीह का रहने वाला था, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ भाठागांव स्थित निजी मकान में रह रहा था।