रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अगले महीने से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने वाली है। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हमेशा तैयार रहती है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और कार्यपद्धति की जानकारी दी जाएगी, साथ ही उनके कौशल विकास पर भी फोकस होगा। मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। ईडी की जांच में नक्सल प्रभावित इलाकों में विदेशी फंडिंग का खुलासा होने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भूपेश बघेल ने ईडी की जांच में रोक-टोक की कोशिश की। पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने विदेशी फंडिंग से लोगों को जेएनयू भेजा और आदिवासी क्षेत्रों में कई गतिविधियां संचालित की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का नक्सलियों के बीच नेटवर्क था। भाजपा सांसद ने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने विदेशी फंडिंग वाले गैर सरकारी संगठनों पर रोक लगाई और छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून भाजपा की पहल से आया।
MP संतोष पांडेय का दावा: कांग्रेस पर विदेशी फंडिंग और नक्सलियों से संबंध के आरोप
