रायगढ़। पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की। थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक आरोपी अभी फरार है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को ग्राम तुमीडीह महुआ चौक पठान कॉलोनी के पास पुलिस ने I20 कार से गांजा बेचते खिरोधर यादव और पुरुषोत्तम यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2.728 किलोग्राम गांजा और 5,000 रुपये नगद जब्त किए गए। कुल कीमत 29,500 रुपये की जप्ती कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इसके अगले दिन, 25 अप्रैल को थाना पुसौर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम औरदा डीपापारा चौक में साधराम सिदार (71 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 745 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उसके खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। “ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की यह लगातार कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि जिले में नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन किया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
रायगढ़ में पुलिस ने गांजा बेचते कार सवारों को धर दबोचा, 3 गिरफ्तार, 1 फरार
