IPL 2026: आरसीबी की जीत ने बदली पॉइंट्स टेबल, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप के नए समीकरण

Follow Us

बंगलूरू। आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। आरसीबी और जीटी मैच के बाद आइए जानते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। आपको बता दें की पंजाब किंग्स छह मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी सात मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स सात मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान, सनराइजर्स हैदराबाद सात मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सीएसके सात मैच में छह अंक के साथ पाचवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में छह अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस सात मैचों में छह अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस सात मैचों में चार अंक के साथ आठवें, एलएसजी सात मैचों में चार अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स सात मैचों में तीन अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है। वहीं जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। विराट ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। विराट के सात मैचों में 328 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा सात मैचों में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन सात मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा बरकरार है। कंबोज ने सात मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव सात मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा सात मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।