महासमुंद में ई-ऑफिस से बदली प्रशासनिक कार्यप्रणाली, फाइल ट्रैकिंग आसान और काम में आई तेजी

Follow Us

महासमुंद। जिला प्रशासन ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-ऑफिस प्रणाली को तेजी से लागू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के सुशासन संकल्प के तहत अब जिले के अधिकांश विभागों में पारंपरिक कागजी फाइलों की जगह डिजिटल फाइलों का उपयोग हो रहा है। जिले में अब तक 1366 अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस से जोड़ा जा चुका है, जो इसके व्यापक क्रियान्वयन को दर्शाता है। करीब साढ़े 5 हजार से अधिक फाइलों का मूवमेंट डिजिटल माध्यम से किया जा चुका है, जिससे कार्यों में तेजी और दक्षता आई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट का अधिकांश काम अब ई-ऑफिस के जरिए ही संचालित हो रहा है। ई-ऑफिस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता इसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा है, जिससे किसी भी फाइल की स्थिति, लंबित समय और संबंधित अधिकारी की जानकारी आसानी से मिल जाती है। इससे अनावश्यक देरी कम हुई है और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण देकर उन्हें फाइल निर्माण, नोटशीट लेखन और दस्तावेज अपलोडिंग में दक्ष बनाया गया है। साथ ही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए एनआईसी और तकनीकी टीम का सहयोग लिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य भविष्य में सभी शासकीय पत्राचार को पूरी तरह ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करना है, जिससे पारदर्शिता, समय की बचत और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया