‘है जवानी तो…’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट: दो हसीनाओं के बीच उलझे वरुण धवन, AI के इस्तेमाल पर छिड़ी बहस।

Follow Us

मुंबई: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हाल ही में किया गया था। पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इसे मई के महीने में रिलीज़ करने का फैसला किया है। आपको बता दें की मंगलवार को फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया, जिसमें वरुण धवन के साथ दो खूबसूरत हीरोइनों को देखा जा सकता है। फिल्म के फर्स्ट लुक में खास बात यह रही कि इसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में एआई इफेक्ट्स के जरिए किरदारों को नया और आधुनिक लुक दिया गया है, जिससे दर्शकों को फिल्म की झलक और भी आकर्षक लगी। सोशल मीडिया पर इस फर्स्ट लुक के आने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। कुछ लोग इस तकनीक के प्रयोग की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे लेकर हल्का मज़ाक भी किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन ने हाल ही में कई फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है, और इस फिल्म से उनके फैन्स को एक नए अंदाज में उन्हें देखने का मौका मिलेगा। फिल्म के निर्माता ने बताया है कि रिलीज़ से पहले और भी कई प्रमोशनल वीडियो और पोस्टर जारी किए जाएंगे।