रायगढ़। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बोईरदादर क्षेत्र में छापेमारी कर पंकज जयसिंह और जयदेव मित्रा को मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी UPI के माध्यम से लेनदेन कर रहे थे और एक बड़े नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं, दूसरे मामले में फरार चल रहे आरोपी एजाज अहमद उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
