खारुन नदी किनारे खूनी खेल: शराब के नशे में विवाद, जीजा ने ली साले की जान।

Follow Us

रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुम्हारी थाना अंतर्गत खारुन नदी किनारे एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने ही साले की हत्या कर दी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष), पिता नूनकरण यादव, निवासी ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद और आरोपी गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष), निवासी वही गांव, दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं। दोनों कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी करते थे। घटना दिनांक 08 अप्रैल 2026 को हुई, जब दोनों सिलतरा शराब भट्टी गए और शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद गोप सिंह ने घनश्याम यादव को 150 रुपए दिए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और हत्या की घटना घटित हुई।

ताकि वह और शराब ला सके, लेकिन घनश्याम यादव ने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात को लेकर आरोपी गोप सिंह नाराज था। इसके बाद 09 अप्रैल 2026 को दोनों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान घनश्याम यादव शौच जाने की बात कहकर खारुन नदी की ओर चला गया। आरोपी गोप सिंह उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम यादव बेहोश हो गया। आरोपी को यह डर हुआ कि कहीं उसकी मौत न हो जाए और घटना का खुलासा न हो जाए, इस कारण उसने अपने गमछे से मृतक के गले को कस दिया, जिससे घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी गोप सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया।