दुर्ग । शिक्षक भर्ती साझा मंच, प्रांतीय समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा आज 28 जुलाई को 57,000 शिक्षक भर्ती सभी विषयो सहित जारी करने की मांग को लेकर गांधी चौक दुर्ग में प्रदर्शन कर कलेक्टर ऑफिस चौक तक रैली निकाली एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आप जानते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा मोदी की गारंटी के नाम पर 2 वर्ष में 57,000 शिक्षक भर्ती की घोषणा हुई तथा पूर्व शिक्षा मंत्री जी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र 2023-2024 में 33 हजार रिक्त पदों पर शिक्षक भर्ती करने का वादा किया था। लेकिन छात्र युवाओं के साथ धोखा हुआ। लगभग 3 वर्ष बीत चुके अभी तक आशानुरूप कोई परिणाम नजर नहीं आया।
चुनाव के समय किये गए इस वादे को पूरा न करके जुमले की तरह टाल दिया गया और तो और नोटिफिकेशन के नाम पर सहायक शिक्षक के 2292 पद जारी किए गए हैं जबकि विषय शिक्षक, व्याख्याता, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक आदि के पोस्ट का अभी तो ठोस कुछ जारी नहीं किया गया है। यह भाजपा सरकार की नाकामी और छात्रों के प्रति उदासीन रवैए को दर्शाता है।
हमारी मांग है कि प्रमुख मांग
- राज्य सरकार अपने वादे के अनुसार सभी विषयों सहित 57,000 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी करे।
- व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल एवं प्रयोगशाला शिक्षक ,सहायक शिक्षक ,शिक्षक और व्यख्याता के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती का नोटिफिकेशन पद वृद्धि के साथ जारी किया जाए और सभी विषयों में भर्ती की जाए।
- आत्मानंद, विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने का समान अवसर दिया जाए।
- यदि शिक्षक भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जानी है, तो सरकार उसका स्पष्ट एवं समयबद्ध भर्ती कैलेंडर (शेड्यूल) जारी करे।
- आयु सीमा में छूट दी जाए
- शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी जा

