नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देशभर से 48 शिक्षकों का चयन किया गया है।शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से शुक्रवार को सूची चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गयी है। सूची के अनुसार अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से जे. प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश से राजेश कौलुरी और अरुणाचल प्रदेश से याकू तामे का चयन किया गया है।
असम से राजेश बोरदोलोई, बिहार से खुशबू कुमारी और पुष्पा प्रसाद, चंडीगढ़ से रवि जायसवाल तथा छत्तीसगढ़ से सुनीता यादव को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिल्ली से सुमन गोयल का चयन हुआ है, जो जीएसकेवी पूठ कलां में शिक्षिका हैं। अन्य चयनित शिक्षकों में गुजरात से नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक, हरियाणा से अनिल कौशिक, हिमाचल प्रदेश से मंजरी वी. महाजन, जम्मू-कश्मीर से मोहम्मद अयाज रैना, झारखंड से मुनमुन भट्टाचार्जी, कर्नाटक से रत्नाकुमारी एस. और केरल से सुनील कुमार केपी शामिल हैं।
BREAKING NEWS: म्यांमार में बौद्ध मठ पर हवाई हमला, 14 लोगों की मौत; 20 घायल
केंद्रीय विद्यालय संगठन से अमुथा जे. और डॉ. मनीषा खेत्रपाल तथा लद्दाख से मोहम्मद मुस्तफा कुमाल का भी चयन किया गया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी शिक्षकों को सूची में स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश से डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. इफ्तिखार खान और शालिनी कुशवाहा सहित तीन शिक्षकों का चयन किया गया है। उत्तराखंड से गबर सिंह और पश्चिम बंगाल से पलाश चौधरी तथा शांतनु पात्र को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
सूची में नवोदय विद्यालय समिति के शिक्षक वैभव वसंतराव कुलकर्णी और रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल सतारा के शिवप्रसाद अरविंद टिंगारे भी शामिल हैं।
