मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का गोल्ड रैकेट बेनकाब, 6 गिरफ्तार

Follow Us

मुंबई। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 10.75 करोड़ रुपये मूल्य का 24 कैरेट सोना जब्त किया है। इस कार्रवाई में एयरपोर्ट के एक कर्मचारी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पांच विदेशी ट्रांजिट यात्री शामिल हैं।

वांगचुक का बड़ा खुलासा: राहुल से थी ये उम्मीद

DRI ने 29 अगस्त को खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान एयरपोर्ट का एक कर्मचारी मोम जैसे कैप्सूल में छिपाई गई सोने की धूल लेकर बाहर निकलने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि विदेशी ट्रांजिट यात्री एयरपोर्ट के भीतर उसे सोना सौंपते थे, जिसे वह सुरक्षा जांच से बचाकर बाहर पहुंचाता था।

मित्रों की पहचान-डॉ.माणिक विश्वकर्मा

इसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाकर पूरे गिरोह को दबोच लिया। कार्रवाई में कुल 16 कैप्सूल से 6.859 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में एयरपोर्ट स्टाफ की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी दुबई से लौटे एक यात्री के मुंह में छिपाए गए 82 ग्राम सोने के दो कैप्सूल बरामद किए गए, जिससे तस्करी के नए तरीकों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

मेघालय घूमने का बनाएं प्लान, हर मोड़ पर मिलेगा जादुई नज़ारा