भोरमदेव मंदिर परिसर में श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

Follow Us

कवर्धा। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान मंदिर परिसर के साथ सामने स्थित तालाब, पार्किंग स्थल, पार्क और आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई की गई।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। भोरमदेव जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से आयोजित श्रमदान कार्यक्रम लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

रायगढ़ के वार्ड 33 में विकास कार्यों की शुरुआत, ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि जिस तरह लोग अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक परिसर, मंदिर और पर्यटन स्थलों को भी स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भोरमदेव मंदिर को ऐतिहासिक, पुरातात्विक और जनआस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में डीएफओ निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।