गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का कक्षा के भीतर कथित रूप से महुआ शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मैनपुर ब्लॉक के भाटापानी क्षेत्र स्थित कमारपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार को बीईओ ने कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक कक्षा के अंदर दिखाई दे रहे हैं और पास में शराब की बोतल भी नजर आ रही है।
जांजगीर में साइबर अलर्ट: वरिष्ठ नागरिकों को बताया ठगी से बचने का आसान तरीका
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। गौरतलब है कि, इसी ब्लॉक में करीब दो महीने पहले भी स्कूल परिसर में शराब पार्टी का मामला सामने आया था, जिसमें संबंधित शिक्षकों को निलंबित किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने स्कूलों की निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब विभाग शिक्षक के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।
कोरिया डीएफओ का सख्त संदेश: वन माफियाओं पर होगा बड़ा एक्शन, अवैध कब्जे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं
