बैकुंठपुर। कोरिया वन मंडल के नवपदस्थ डीएफओ चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी ने पदभार संभालते ही वन संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने बैकुंठपुर, सोनहत और देवगढ़ वन परिक्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर जंगलों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए। डीएफओ ने कहा कि वनों और वन्यजीवों की रक्षा केवल विभाग की नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
Crime News: मनेन्द्रगढ़ में नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने मैदानी अमले को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में साफ किया गया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण, अवैध कटाई और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वन माफियाओं पर प्रभावी शिकंजा कसने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने का फैसला लिया गया है। डीएफओ के निर्देश के बाद तीनों वन परिक्षेत्रों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। विभाग का लक्ष्य कोरिया वन मंडल की हरियाली और प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।
CG पुलिस की नई पहल: अब हर हफ्ते थाने में बैठेंगे एसपी, मौके पर सुनेंगे शिकायतें
