उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Follow Us

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके आगमन के दौरान भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, रायपुर महापौर मीनल चौबे, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणीग्रही और सत्कार विभाग के प्रदेश संयोजक आकाश विग सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के रायपुर आगमन को लेकर विमानतल पर सुरक्षा और स्वागत की व्यवस्थाएं की गई थीं। भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और राजधानी आगमन पर शुभकामनाएं दीं।