बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिस्तर में छिपे जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया। गौरव की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
