रायपुर में गैस कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: तेलीबांधा तालाब में सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य सरकार पर भी कालाबाजारी रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से हर वर्ग प्रभावित है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से व्यवस्था सुधारने, गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।