ईरान पर यूएई का बड़ा एक्शन! व्यापार-कारोबार पर लगाई रोक

Follow Us

अबू धाबी/तेहरान। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक, वाणिज्यिक और वित्तीय लेनदेन अगले आदेश तक रोक दिए हैं। यूएई का यह फैसला ईरान से जुड़े जहाजों और समुद्री यातायात पर हुए कथित मिसाइल हमलों के बाद आया है।

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

यूएई विदेश मंत्रालय की अधिकारी आफरा अल हामेली ने कहा कि, सुरक्षा हालात को देखते हुए ईरान के साथ आर्थिक गतिविधियां निलंबित की गई हैं। अबू धाबी ने ईरान पर समुद्री यातायात की दिशा में बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का आरोप लगाया है, जबकि तेहरान ने आरोपों को खारिज किया है।

प्रेम प्रसंग के चलते कार चढ़ाकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

यह फैसला दोनों देशों के वर्षों पुराने कारोबारी संबंधों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 2023 में यूएई और ईरान के बीच करीब 6.2 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। दुबई लंबे समय से ईरान के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक और वित्तीय केंद्र रहा है। यूएई का दावा है कि, संघर्ष के दौरान उसके क्षेत्र की ओर हजारों मिसाइल और ड्रोन दागे गए, जिससे ऊर्जा और परिवहन ढांचे पर खतरा बढ़ा है। अब अमेरिका द्वारा ईरान पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की संभावित तैयारी ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

एक व्यक्ति के नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन? लागू होगा नया नियम; अतिरिक्त नंबर होंगे बंद