बेटी की डिलीवरी और इलाज के लिए जुटाए ?50 हजार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बलौदाबाजार पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई वारदात

Follow Us

बलौदाबाजार । बेटी की डिलीवरी और इलाज के लिए जुटाई गई मेहनत की कमाई लूटने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रायपुर रोड स्थित शराब भट्टी के पास हुई थी, जहां आरोपियों ने एक व्यक्ति के हाथ से 50 हजार रुपये झपट लिए। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से बची हुई राशि बरामद की है।पुलिस के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 11 बजे की है। प्रार्थी अपनी बेटी की डिलीवरी और इलाज के लिए चंदादेवी अस्पताल, बलौदाबाजार में मौजूद था। इसी दौरान वह अपने रिश्तेदार पीलाराम ध्रुव के साथ रायपुर रोड स्थित शराब भट्टी के पास गया था। वहां जब वह अपनी पैंट से पैसे निकाल रहा था, तभी दो आरोपियों ने उसके हाथ से 50 हजार रुपये जबरन छीन लिए। प्रार्थी ने विरोध किया तो दूसरे आरोपी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाई, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की शिनाख्तगी कार्रवाई भी कराई गई। पूछताछ में लूटी गई रकम में से खर्च करने के बाद बची नकदी बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सोनवानी (26), निवासी पहंदा रोड, भैंसापसरा, बलौदाबाजार और अमित डहरिया (22), निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले में लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की