तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का दावा, सीजेपी नेताओं के समर्थन में उतरे दीपक

Follow Us

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के तीन दिन हो गए हैं। इसी बीच कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने गुरुवार को उनकी हिरासत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों को अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बदलाव के लिए लड़ने की वजह से जेल में डाला गया है।

आशुतोष और सौरभ की गिरफ्तारी पर क्या बोले?:
अभिजीत दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आशु और सौरभ की अवैध गिरफ्तारी का आज तीसरा दिन है। दो ऐसे युवा, जिन्होंने बदलाव के लिए लड़ने की खातिर अपनी आरामदायक जिंदगी छोड़ दी, वे अब जेल में बंद हैं।’

केरलम में सीएमआरएल घूस मामले में पूर्व सीएम विजयन को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं

पोस्ट में आगे लिखा था, ‘सोचिए, अपने ही देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आपको जेल में डाल दिया जाए।’ इससे एक दिन पहले, दिल्ली पुलिस ने दास, रंका और अन्य लोगों को जंतर-मंतर पर कथित रूप से अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।

पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने क्या बताया?:
पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद, दास और रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्रवाई से ये कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कार्यकर्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रति समर्थन जताया है। इस पर दिपके ने शुक्रिया कहा।

रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 भर्तियां, आरआरबी एनटीपीसी यूजी आवेदन प्रक्रिया शुरू

अंकिता भंडारी के मामले में क्या बोला?:
इसके साथ ही दिपके ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को जबरन हटा के मामले में बयान दिया। दिपके ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह हम सभी के लिए शर्म की बात होनी चाहिए! अंकिता भंडारी के माता-पिता इस तरह के अमानवीय बर्ताव के हकदार नहीं हैं। सरकार अपने ही नागरिकों के साथ इतनी क्रूरता क्यों दिखा रही है?’