ट्रंप का बड़ा ट्रेड झटका: भारत समेत 17 देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ, पाकिस्तान-बांग्लादेश भी निशाने पर

Follow Us

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए भारत सहित 17 देशों से आने वाले कुछ उत्पादों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क उन वस्तुओं पर लागू होगा, जिन्हें अमेरिका ने कथित तौर पर फोर्स्ड लेबर (जबरन श्रम) से जुड़ा माना है। नई टैरिफ दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) के अनुसार, यह कदम उन देशों के खिलाफ उठाया गया है, जिन्होंने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात और व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया। भारत को 10% टैरिफ वाले समूह में रखा गया है, जबकि कुछ अन्य देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।

भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, कनाडा, मलेशिया, मेक्सिको, इंडोनेशिया, श्रीलंका और ब्रिटेन समेत कई देश भी इस फैसले की जद में आए हैं। वहीं स्टील, एल्युमिनियम, ऊर्जा उत्पाद, उर्वरक और USMCA समझौते के तहत होने वाला व्यापार इस अतिरिक्त शुल्क से बाहर रहेगा। सूत्रों के अनुसार, संभावित अमेरिकी कार्रवाई को देखते हुए भारत पहले ही फोर्स्ड लेबर से जुड़े उत्पादों की पहचान और निगरानी के लिए दिशा-निर्देश तैयार कर चुका था, ताकि अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।