रायपुर मंडल में 23-24 जुलाई को प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Follow Us

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्य के तहत 23 और 24 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि संरक्षा और तकनीकी उन्नयन के मद्देनजर कई मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज़ होगा, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

23 जुलाई को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और असुविधा से बचने की अपील की है।