भाटापारा। गरबा सिंधु छेज कार्यक्रम के अग्रणी द्वय सर्व राकेश मंधान एवं दरवेश हबलानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाचार पत्र को बतलाया कि इस भव्य महोत्सव का आयोजन *गरबा–सिंधु छेज आयोजन समिति, पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत कार्यकारिणी, पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत महिला विंग कार्यकारिणी, पोहा मुरमुरा निर्माता संघ एवं दाल मिल एसोसिएशन* के संयुक्त सहयोग से किया गया।
सिंधु समाज प्रमुख -मुखी अनिल गिदवानी जी के नेतृत्व में नगर में आयोजित तीन दिवसीय गरबा–सिंधु छेज महोत्सव ने धार्मिक आस्था, सिंधी संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य और सामाजिक एकता का ऐसा सुंदर संगम प्रस्तुत किया, जिसने पूरे सिंधु समाज को उत्साह, उमंग और आनंद से सराबोर कर दिया। तीनों दिन समाज के नागरिकों की विराट उपस्थिति, महिलाओं एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और पारंपरिक गरबा व सिंधु छेज की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष पहचान प्रदान की।
इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण जबरदस्त, शानदार, सुंदर एवं रमणीय प्रबंधन रहा। गरबा खेलने के लिए सहज, सुविधाजनक एवं आकर्षक ग्रास कारपेट की व्यवस्था ने प्रतिभागियों को विशेष आनंद प्रदान कर थकान से मुक्त किया। सुव्यवस्थित आयोजन स्थल(विक्की बालानी मैदान), निःशुल्क प्रविष्टि (खान पान की मुफ़्त व्यवस्था सहित),अनुकूल वातावरण और सामूहिक शालीन सहभागिता और पंक्चुअलिटी ने महोत्सव को यादगार बना दिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाता है, तो उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बन जाता है।
गरिमामयी उपस्थिति:
महोत्सव में भूतपूर्व विधायक अभूतपूर्व व्यक्तित्व शिवरतन शर्मा, सीमा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं नेहा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ सिंधु समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं प्रतिष्ठित स्तंभों सेवल मल मंधान, मोती जोधवानी, परसराम मंधान, प्रकाश आर्य, वासुदेव गोविन्दानी, डॉक्टर सुरेश निहलानी,डॉ. एच.एन. सहेता, रूपचंद थारानी, अनिल रोचलानी(भूतपूर्व मुखी), नंदलाल हबलानी, योगेश मंधानी, मुकेश थारानी, जयराम बजाज, मुरली कामनानी, नानक गिदवानी,संतोष सबलानी,रामचंद सचदेव, सच्चानंद थदवानी एवं राकेश इदवानी , राजाराम बजाज सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
सामूहिक प्रयास-सहयोग से सफल आयोजन:
आयोजन में प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने वाले दिलीप छाबड़िया(नगर पालिका उपाध्यक्ष), सुरेश मंधान, भावना,प्रकाश ठाकुर, राजा कामनानी, सतीश तलरेजा एवं मनीष पंजवानी सहित सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।
तन-मन-धन से अद्वितीय प्रबंधन:
आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सफल बनाने में रंजीत दावानी(अध्यक्ष पोहा मुरमुरा निर्माता संघ), नरेश आर्य (अध्यक्ष दाल मिल एसोसिएशन) राकेश मंधान, सुरेश किंगरानी, गुरुमुख गंगवानी, सुरेश गोदवानी, अशोक किंगरानी, जयराम काछेला, रहनदा मल गेहाणी, अशोक किंगरानी,नरेंद्र पुंशी, शंकर किंगरानी, अनिल सचदेव, हरीश निहलानी, राधे किंगरानी, अनिल गंगवानी, रुपेश किंगरानी,धीरज निहलानी, उमेश बजाज, अमर छाबड़िया, राजेश तलरेजा, संजय सबलानी, विक्की बालानी, कैलाश सबलानी, अमित थारानी, मानसिंह खालसा, नंदलाल गिदवानी, सुरेश खत्री, पंकज कामनानी, राकेश नागवानी, किशोर सोनी, राकेश किंगरानी एवं तुषार सचदेव सहित अनेक कर्मशील सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता:
महोत्सव की सफलता में मातृशक्ति की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। माननीय कंचन तलरेजा, संध्या कामनानी, अंबरी देवी गोदवानी, मीना दावानी, हेमा हबलानी, कमली किंगरानी, डॉ. सरला निहलानी, डॉ. विनीता गोविंदानी, कंचन गिदवानी, तरविंदर कौर खालसा, रीना खत्री, शालिनी गोविंदानी, बरखा काछेला, काजल गिदवानी, विनीता ठाकुर, मीना भोजवानी, कोमल थदवानी, वंदना इदवानी, अनीता हबलानी एवं हर्षा सबलानी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया।
संस्कृति, संस्कार और एकता का संदेश:
इस तीन दिवसीय महोत्सव ने गरबा की पारंपरिक ऊर्जा और सिंधी समाज की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान *सिंधु छेज* को एक साझा मंच प्रदान किया। समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता ने पीढ़ियों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत किया। आयोजन की व्यापक सफलता ने यह प्रमाणित किया कि सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और समाजबंधुओं के सामूहिक प्रयासों से भव्य एवं व्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
त्रिदिवसीय भव्य आयोजन -जगत जननी दुर्गा माता, हिंगलाज माता एवं भगवान झूलेलाल जी की दीप प्रज्वलन, पूजा अर्चना, आरती से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था।आस्था और कलाओं के मनमोहक प्रस्तुतियों के प्रस्तोताओं,सहभागियों का, समापन समारोह में उत्साह वर्धन के लिए मोमेंटो, शील्ड , मेडल्स और सेरिफिकेट्स से सम्मान कर, किया गया। विशेष आकर्षण- फैंसी dress के 25 बच्चों ने गरबा मैदान की न सिर्फ शोभा ही बढ़ाई वरन दर्शको का मनोरंजन भी किया।
कृतज्ञता-आभार-धन्यवाद-ज्ञापन:
आयोजन के समापन पर समिति के सदस्यों ने भविष्य में और बेहतर आयोजन के लिए अपनी कटिबद्धता दोहराई। महासचिव योगेश मंधान ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं, आयोजन समिति, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासनिक सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। मुखी अनिल गिदवानी ने अपने उदबोधन में कहा कि सिंधु समाज की विराट उपस्थिति और सभी के सहयोग ने इस महोत्सव को यादगार बनाया। यह आयोजन भविष्य में भी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरणा देता रहेगा, समाजसेवी एवं वरिष्ठ लोगों का सम्मान जारी रहेगा।
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रायपुर : अरुण वोरा
