कांकेर। मिनी स्टेडियम कांकेर में आज 22, अक्टूबर को राज्य स्तरीय स्लिंग शॉट (गुलेल) प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि निखिल कुमार राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर थे,उन्होंने कहा यह प्रतियोगिता अपने आप में एकदम अलग है,यद्यपि इसकी पहचान पुरानी है, गुलेल पहले लोग उपयोग किया करते थे,अब किसी खेल प्रतियोगिता में इसे शामिल करना सुखद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे ने की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया,विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अरुण कौशिक,रितेश चौबे प्राचार्य जे पी इंटरनेशनल स्कूल,हिमांशु कोठारी और ध्यानचंद केवल रमानी थे ।
स्वागत भाषण राजेश शर्मा द्वारा दिया गया तथा प्रतिवेदन शेखनदीम कुरैशी ने प्रस्तुत किया। डाक्टर चंदन टोप्पो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा पद्मश्री उदय विश्वनाथ पांडे का परिचय दिया गया,कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया । सरगुजा के प्रतिभागियों द्वारा मलखंभ पर उत्कृष्ट शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया,जिसकी काफी प्रशंसा की गई । कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ लोकेश देव द्वारा किया गया ।प्रतियोगिताओं का संचालन अनुपम जोफर,निखिल श्रीवास्तव एवं व्यायाम अनुदेशकों द्वारा किया जा रहा है ।इस अवसर पर शिवसिंह भदौरिया,रामशरण जैन,रफीक कुरैशी,पुष्पांजलि ठाकुर,पी टी आई सिन्हा जी ,संजय वस्त्रकार,देवराम नाग,विजय राय,राजेंद्र नेताम,छबिलाल ठाकुर,अजय पाल,सहित काफी संख्या में सहयोगी उपस्थित थे ।

