एसयूवी का क्रेज पड़ा फीका! अप्रैल 2026 में डिजायर समेत इन 5 कारों ने मारी बाजी, डिजायर बनी नंबर-1

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय ऑटो बाजार में जहां SUV गाड़ियों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, वहीं अप्रैल 2026 के बिक्री आंकड़ों ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस बार ग्राहकों ने माइलेज, बजट और भरोसे को प्राथमिकता देते हुए कई पारंपरिक कारों को टॉप पर पहुंचा दिया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन Maruti Suzuki Dzire का रहा, जिसने बिक्री के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। अप्रैल 2026 में डिजायर की 23 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जिससे यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और फैमिली फ्रेंडली फीचर्स इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह रहे।

दूसरे नंबर पर Tata Punch रही, जिसने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। पेट्रोल, CNG और EV विकल्पों के चलते यह शहरी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। वहीं Maruti Suzuki Ertiga ने फैमिली कार सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी सीटिंग क्षमता और कम खर्च ने इसे परिवारों की पहली पसंद बनाए रखा। इसके अलावा Maruti Suzuki Fronx और Maruti Suzuki WagonR भी टॉप-5 में शामिल रहीं। खासतौर पर वैगनआर आज भी पहली कार खरीदने वालों के बीच भरोसेमंद विकल्प मानी जा रही है। इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि भारतीय ग्राहक आज भी वैल्यू फॉर मनी कारों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।