शनि-बुध का महासंयोग: नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Follow Us

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव जीवन के कई क्षेत्रों पर पड़ता है। इस बार कर्मफलदाता शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर सोच, आर्थिक फैसलों और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। 20 अगस्त को शनिदेव रेवती नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक यानी करीब 50 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं, जो बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक हैं। ऐसे में शनि और बुध का यह संयोग कर्म और समझदारी के बीच संतुलन बनाने वाला माना जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर आर्थिक मामलों और करियर से जुड़े निर्णयों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

शनि-बुध संयोग का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष में शनि को अनुशासन, मेहनत और कर्म का ग्रह माना जाता है, जबकि बुध निर्णय क्षमता और विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं। शनि के बुध के नक्षत्र में आने से सोच में गंभीरता बढ़ सकती है, लेकिन कई बार भ्रम और मानसिक उलझन की स्थिति भी बन सकती है। इस दौरान बिना विचार किए कोई बड़ा फैसला लेना परेशानी खड़ी कर सकता है। विशेष रूप से वृश्चिक समेत कुछ राशियों को अगले 50 दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है।

बढ़ेगी इन राशियों की मुश्किलें
मेष राशि: मेष राशि के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। अगर आप शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर होगा । ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा देखने को मिलेगा। छोटी, छोटी बातों पर सहकर्मियों से उलझने से बचें वरना बात बहुत बिगड़ सकती है साथ ही सेहत को लेकर भी सावधान रहना जरूरी है।

कर्क राशि: कर्क राशि को इस गोचर के दौरान मानसिक तनाव का सामान करना पड़ सकता है। मन में अनजाना डर और हद से ज्यादा सोचने की आदत आपको परेशान कर सकती है। इस 50 दिनों के दौरान परिजनों या जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें क्योंकि गलतफहमियां रिश्तों में दरार डाल सकती है । सफर के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और धन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी की सलाह पर बिल्कुल भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बेकाबू होते खर्चों को रोकना होगा, बजट से बाहर जाकर किया गया खर्च आने वाले दिनों में आपको कर्ज की स्थिति में धकेल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता हैl इसलिए धैर्य बनाए रखें अपने किसी करीबी से आर्थिक लेनदेन करते समय लिखा-पढ़ी जरूर करें क्योंकि धोखा मिलने की संभावना बनी हुई है।

शनि के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय अगर आपकी राशि पर इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। शास्त्रों में वर्णित इन उपायों को अपनाकर शनिदेव की कृपा पा सकते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ: हर शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। बजरंगबली के दर्शन मात्र से शनि जनित दोष शांत होते हैं।
शनि देव के मंदिर में दीपदान: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया जरूर जलाएं।
जरूरतमंदों की मदद: काले तिल, काली उड़द की दाल, चमड़े के जूते-चप्पल या काले कपड़ों का दान किसी गरीब व्यक्ति को करे।
वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण: किसी का अनादर न करें मजदूर व सेवकों के साथ मधुर व्यवहार रखे। हमेशा सच का साथ दें।