o वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों का परीक्षण कर समिति करेगी निराकरण की अनुशंसा
o हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों के सम्बन्ध में होगा सहानुभूतिपूर्वक विचार
o सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पटवारियों की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके निराकरण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस समिति को वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों का परीक्षण कर उचित समाधान के लिए अनुशंसा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Accidents News: मरवाही में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसों में दो लोगों ने गंवाई जान
मुख्यमंत्री की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान हुई कार्यवाहियों के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। सरकार और पटवारी संघ के बीच सकारात्मक चर्चा के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। इस निर्णय से पटवारियों की मांगों के समाधान की उम्मीद बढ़ी है। पटवारी संघ ने सकारात्मक पहल और उनकी समस्याओं पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
CG Crime: जीएसटी रिश्वत कांड में बड़ा खुलासा, सहायक आयुक्त के साथ सीए भी गिरफ्तार
