शेयर बाजार में लौटी रौनक: ईरान-अमेरिका तनाव कम होने से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

Follow Us

नई दिल्ली। आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों के लिए शानदार शुरुआत हुई। वैश्विक मोर्चे पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव के जल्द सुलझने की उम्मीदों ने बाजार की धारणा को काफी मजबूत किया है। इसके चलते शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आधे-आधे प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई और बाजार में हरियाली छा गई। दरअसल बाजार खुलते ही निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 657.22 अंक उछलकर 77,675.01 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 218 अंकों की मजबूत रैली के साथ 24,250.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी ने 24,150 का अहम स्तर पार कर लिया। रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 94.99 पर पहुंच गया। आपको बता दें की ईरान-अमेरिका विवाद का संभावित समाधान: ईरान-अमेरिका युद्ध के जल्द समाधान की बढ़ती उम्मीदों ने बाजार के जोखिम को कम किया है। कच्चे तेल में गिरावट: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आ रही नरमी ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है, जिसका सीधा असर बाजार की तेजी पर दिखा है। व्यापक बाजार की इस तेजी के बीच, कॉर्पोरेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बुधवार को बीएसई पर 3.2 प्रतिशत तक की उछाल दर्ज की गई और शेयर 11.15 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

वहीं इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में हुआ बड़ा बदलाव है। अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को दूरसंचार फर्म में फिर से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि लगभग पांच साल पहले, जब कंपनी भारी वित्तीय संकट से घिरी थी, तब बिड़ला ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। पांच साल बाद उनकी इस वापसी को बाजार ने काफी सकारात्मक रूप से लिया है। भू-राजनीतिक मोर्चे पर आ रही सकारात्मक खबरों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय बाजारों को एक नई और मजबूत दिशा दी है। इसके साथ ही, वोडाफोन आइडिया के नेतृत्व में कुमार मंगलम बिड़ला की वापसी से कॉर्पोरेट जगत में एक नई हलचल पैदा हुई है। बाजार विश्लेषकों की नजरें अब इस बात पर टिकी होंगी कि वैश्विक स्थितियां स्थिर होने के साथ-साथ यह सकारात्मक रुझान बाजार में कब तक बरकरार रहता है। वोडाफोन आइडिया के शेयर बुधवार को बीएसई पर 3.2% तक बढ़कर 11.15 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला को दूरसंचार फर्म में वित्तीय संकट के बीच पद छोड़ने के लगभग पांच साल बाद फिर से अपना गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।