तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया। फिलहाल मृतक की पहचान और फरार ट्रक चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।